संपत्ति विवाद में छोटे ने बड़े भाई पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में छोटे ने बड़े भाई पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल दानापुर गांव के निवासी जमादार यादव के बेटे अमरेंद्र यादव के बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार अमरेंद्र यादव और उनके छोटे भाई के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. गुरुवार को अमरेंद्र यादव घर के पास बैठे हुए थे, तभी उनके छोटे भाई ने अचानक उन पर टांगी से हमला कर दिया. इस हमले में अमरेंद्र यादव के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. वहीं, मांझा थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन