विजयीपुर में पुराने विवाद में महिला से मारपीट, मंगलसूत्र छीना, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
विजयीपुर में पुराने विवाद में महिला से मारपीट, मंगलसूत्र छीना, प्राथमिकी

विजयीपुर. थाना क्षेत्र के मथौली गांव में एक महिला के साथ मारपीट व मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

विजयीपुर. थाना क्षेत्र के मथौली गांव में एक महिला के साथ मारपीट व मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि सरोज देवी अपने खेत में लगी सब्जी तोड़ने जा रही थीं. आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे पड़ोसी शशि भूषण सिंह, उनकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र शिवम सिंह सहित तीन-चार अज्ञात लोगों ने महिला को रोका और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी ने मिलकर महिला को पीटते हुए जमीन पर गिरा दिया तथा गले से मंगलसूत्र छीन लिया. घायल सरोज देवी ने थाने में दिये गये आवेदन में आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने डायन कहकर गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा कि यदि थाना में शिकायत करोगी, तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. पीड़िता का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है. पुलिस ने सरोज देवी के आवेदन पर शशि भूषण सिंह, सुनीता देवी, शिवम सिंह सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे आपसी विवाद भी हो सकता है. सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन