अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा, भांजी की मौत, मामा घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 10:47 PM
हाइवे पर पहाड़पुर के पास दिल्ली जा रही अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार भांजी की मौत हो गयी, वहीं मामा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
कुचायकोट. हाइवे पर पहाड़पुर के पास दिल्ली जा रही अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार भांजी की मौत हो गयी, वहीं मामा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलाें को इलाज के लिए तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतका यूपी के कुशीनगर जिले के फाजीलनगर थाना के बसडीला गांव के बीरन चौहान की बेटी 10 वर्षीया खुशी कुमारी की मौत हो गयी. वहीं उसके मामा कुचायकोट थाना के रामपुर दउदा गांव के महंत चौहान के पुत्र 19 वर्षीय मुकेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं साइकिल सवार बलथरी गांव के सुरेंद्र पाठक की हालत भी नाजुक हो गयी. घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गये. अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. उधर घटना की सूचना पर तत्काल कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया. जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया. घटना के बाद बस को लेकर चालक भागने में सफल हो गया. घटनास्थल पर आधा घंटा तक भीड़ के कारण जाम जैसी हालत बन गयी. उधर, घटना की खबर मिलते ही रामपुर दउदा से परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गये. परिजन चीत्कार में डूबे रहे. परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर शाम मुकेश अपनी भांजी को उसके घर पहुंचाने के लिए यूपी जा रहा था. उसी दौरान बस ने कुचल दिया, जिससे मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










