मांझा व कुचायकोट में चाकूबाजी की दो घटनाओं में दुकानदार व युवक गंभीर रूप से घायल, एक रेफर

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 16 Dec 2025 4:29 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध और आपसी विवाद की दो अलग-अलग घटनाओं में चाकूबाजी और मारपीट से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध और आपसी विवाद की दो अलग-अलग घटनाओं में चाकूबाजी और मारपीट से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों मामलों में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, घायल युवक मांझा थाने के धामापाकड़ गांव का निवासी मोहम्मद आसिम का पुत्र साबिर अली बताया गया है. बताया जाता है कि साबिर अली अपने घर से दुकान जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान मांझा थाना क्षेत्र के डोमाहाता गांव के समीप पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में साबिर अली गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, दूसरी घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र की है. जहां पूर्व में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर यह मामला बढ़ गया. दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा नारायणपुर गांव के निवासी भगन प्रसाद के पुत्र विश्वजीत कुमार प्रसाद को घेर लिया गया और बेरहमी से उसकी पिटाई की. मारपीट के दौरान आरोप है कि हमलावरों ने उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. इस संबंध में स्थानीय थानेदार का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन