शहर से दो बाइकों की चोरी, प्राथमिकियां दर्ज
Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 26 Nov 2025 6:54 PM
गोपालगंज. शहर में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. अलग-अलग स्थानों से दो बाइकों की चोरी होने के मामले नगर थाना में दर्ज किये गये हैं.
गोपालगंज. शहर में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. अलग-अलग स्थानों से दो बाइकों की चोरी होने के मामले नगर थाना में दर्ज किये गये हैं. पहला मामला राजेंद्र नगर के रहने वाले प्रवीण कुमार का है. वे अपनी बाइक लेकर गोपालगंज कोर्ट में काम से आये थे. उन्होंने अपनी बाइक अंबेडकर चौक के पास खड़ी की और अधिवक्ता से मिलने चले गये. लगभग आधा घंटा बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली. काफी तलाश के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला, तो उन्होंने नगर थाने में आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज करायी. दूसरी घटना मांझा थाना क्षेत्र के बाजार निवासी शमशुल आलम के साथ हुई. वे इलाज कराने के लिए अपनी बाइक लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे. बाइक को इमरजेंसी वार्ड के पास बने पार्किंग में खड़ा किया. इलाज करवाने के बाद जब लौटे, तब तक उनकी बाइक भी गायब हो चुकी थी. उन्होंने भी नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया. दोनों आवेदन मिलने पर नगर थाना पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










