थावे में बिजली के तार की चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार, 10 किलो तार बरामद

Published by : MANISH RAJ Updated At : 22 Jan 2026 7:01 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के कबीलसवा गांव में बिजली का तार चोरी करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरखुवा पुल के समीप से तीन चोरों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के कबीलसवा गांव में बिजली का तार चोरी करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरखुवा पुल के समीप से तीन चोरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी युवक नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपितों में विनेश्वर यादव के पुत्र राजा कुमार, ग्रहण मांझी के पुत्र प्रेम कुमार और सुदाई ठाकुर शामिल हैं. तीनों के पास से करीब 10 किलो बिजली का तार बरामद किया गया है, जिसे चोरी कर ले जाया जा रहा था. पुलिस का कहना है कि बिजली तार चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा गया. गिरफ्तारी के बाद तीनों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH RAJ

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन