हथुआ में 44 बोतल शराब व बाइक के साथ तीन धंधेबाज हुए गिरफ्तार

Published by : ASHOK MISHRA Updated At : 14 Apr 2025 6:16 PM

विज्ञापन

हथुआ. हथुआ पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 44 बोतल शराब एवं बाइक के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हथुआ. हथुआ पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 44 बोतल शराब एवं बाइक के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. हथुआ-कुसौंधी मुख्य मार्ग पर नया बाजार के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक व नौ बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज मीरगंज थाने के चोचही गांव के प्रियांशु कुमार तथा अमन कुमार बताया गया है. हथुआ इंस्पेक्टर बलेश्वर राय के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर नंद लाल यादव ने हथुआ मकतब स्कूल के पास छापेमारी की. वहां 35 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज मीरगंज थाने के अहिरौली गांव के कृष्णा राम बताया गया है. वहीं पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत तीनों धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

थावे में शराब के नशे में हंगामा मचाते दो युवक गिरफ्तार

थावे. स्थानीय पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को थावे गोलंबर चौक से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव के अमित कुमार और उचकागांव थाना के वृंदावन सदासी राय के टोला के दिलीप महतो के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार दोनों युवकों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. मौके पर एएसआइ पवन कुमार समेत पुलिस बल मौजूद था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK MISHRA

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन