श्रीपुर में शराब के नशे में हंगामा मचाते तीन पियक्कड़ गिरफ्तार

फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों को हिरासत में लिया और बाद में स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जांच में उनके शराब के सेवन की पुष्टि डॉक्टरों ने की. इस संबंध में श्रीपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपितों में मीरगंज थाना क्षेत्र के तरहुचक गांव निवासी रामाश्रय राय के पुत्र सच्चिदानंद राय, मीरगंज के जिगना गोपाल गांव निवासी विनोद प्रसाद के पुत्र पिंटू कुमार तथा उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के हमीरपुर गांव निवासी अल्पदेव यादव के पुत्र अवधेश यादव शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




