पंचदेवरी के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भंडार गृह का ताला तोड़कर चोरी

Updated:
विज्ञापन
पंचदेवरी के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भंडार गृह का ताला तोड़कर चोरी

पंचदेवरी. कटेया में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं. शीतकालीन अवकाश में चोरों ने फिर एक स्कूल को अपना निशाना बना दिया है.

विज्ञापन

पंचदेवरी. कटेया में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं. शीतकालीन अवकाश में चोरों ने फिर एक स्कूल को अपना निशाना बना दिया है. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भंडार गृह का ताला तोड़कर चावल व बर्तन समेत अन्य सामग्री की चोरी कर ली गयी है. विद्यालय के आस-पास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी. शिक्षकों को इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह हुई. शीतकालीन अवकाश के बाद गुरुवार को शिक्षक जब विद्यालय पहुंचे, तो भंडार गृह का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे गये चावल, बर्तन समेत अन्य सामान गायब थे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण कुमार ने मामले की जांच की. प्रधानाध्यापक द्वारा विभाग के पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गयी. प्रधानाध्यापक ने थाने में आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन