गोपालगंज: थावे में मारपीट में घायल महिला का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार, आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर था विरोध

Updated:
विज्ञापन

आरोपितों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर 12 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में 10 रुपये के मामूली विवाद में हुई मारपीट में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों के विरोध के चलते शव का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News: थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम चौरिया टोला गांव में मारपीट की घटना में घायल हुई महिला पान कुमारी देवी के शव का मंगलवार को करीब 12 घंटे बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कराया गया. परिजन पहले नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर रहे थे.

रातभर तनावपूर्ण रहा माहौल

सोमवार की देर रात महिला का शव गांव पहुंचने के बाद माहौल तनावपूर्ण बना रहा. मंगलवार सुबह थावे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को नामजद आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया. इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए.

पुलिस सुरक्षा में कराया गया अंतिम संस्कार

थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में एएसआई पवन कुमार तथा पुलिस बल की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ महिला का अंतिम संस्कार कराया गया. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

दस रुपये के विवाद में हुई थी मारपीट

जानकारी के अनुसार, गांव में महज 10 रुपये के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पान कुमारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है.

आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की दबिश के कारण घटना में शामिल अन्य आरोपित अपने-अपने घर छोड़कर फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
चितरंजन उपाध्याय

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन