ePaper

थावे पुलिस ने छह आरोपितों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 26 Jun 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
थावे पुलिस ने छह आरोपितों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र की रामचंद्रपुर पंचायत के पंडित के हरपुर गांव में गुरुवार को पुलिस ने फरार चल रहे छह आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र की रामचंद्रपुर पंचायत के पंडित के हरपुर गांव में गुरुवार को पुलिस ने फरार चल रहे छह आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया. मारपीट के एक मामले में फरार इन आरोपिताें के खिलाफ कोर्ट द्वारा जारी आदेश के तहत यह कार्रवाई की गयी. थानाध्यक्ष हरेराम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े के साथ विधिवत तरीके से इश्तेहार तामिला किया. इस दौरान गांव में मौजूद लोगों को भी इसकी जानकारी दी गयी. कार्रवाई के दौरान अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे. पुलिस ने स्पष्ट किया कि समय पर समर्पण नहीं करने पर आगे कुर्की की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन