झंडोत्तोलन में गयी किशोरी हुई लापता, बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
Author Awedhesh kumar raja
Updated:
विज्ञापन

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 26 जनवरी को कोचिंग संस्थान में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी, जहां से वापस घर नहीं लौटी.
विज्ञापन
कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 26 जनवरी को कोचिंग संस्थान में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी, जहां से वापस घर नहीं लौटी. इस संबंध में किशोरी की मां ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री 26 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे पंचदेवरी स्थित कोचिंग में झंडोत्तोलन के लिए गयी थी. आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर किशोरी को भगा ले गया. काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










