चोरी की बाइक के साथ सीवान का युवक गिरफ्तार

Published by : ASHOK MISHRA Updated At : 25 Dec 2025 4:49 PM

विज्ञापन

हथुआ. हथुआ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मिर्जापुर बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

विज्ञापन

हथुआ. हथुआ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मिर्जापुर बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वहां पुलिस ने एक बाइक को रोका. बाइक के कागजात की मांग करने पर चालक ने नहीं दिया. पूछताछ के क्रम में बाइक चोरी की निकली. इस संबंध में पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के विकास कुमार यादव बताया गया है, जो मैरवा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर से बाइक चोरी कर लाया था. इस संबंध में पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK MISHRA

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन