पति से बार-बार मिलती थी तलाक की धमकी, फिर बाद में मार दी गयी नईमा, महिला की मौत में नया मोड़, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
पति से बार-बार मिलती थी तलाक की धमकी, फिर बाद में मार दी गयी नईमा, महिला की मौत में नया मोड़, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या की प्राथमिकी

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगवा गांव में हुई नईमा खातून की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतका की मां नजबून खातून ने सिधवलिया थाने में अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगवा गांव में हुई नईमा खातून की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतका की मां नजबून खातून ने सिधवलिया थाने में अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. नजबून खातून, सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशनपुरा कोठी गांव निवासी मुबारक हवाड़ी की पत्नी हैं. दर्ज प्राथमिकी में नजबून खातून ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी नईमा खातून की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व गंगवा गांव निवासी इदरीश मियां के पुत्र शाहिद आलम से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर नईमा के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी. आरोप है कि पति शाहिद आलम द्वारा उसे बार-बार तलाक देने की धमकी भी दी जाती थी. मां का आरोप है कि अंततः ससुराल वालों ने मिलकर मारपीट कर नईमा खातून की हत्या कर दी. प्राथमिकी में सास, ननद, जेठ रईस मियां, जेठानी, जेठ दिलदार मियां, उसके पुत्र समीर मियां, पुत्रियां रहना और रुखसार सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों को नामजद किया गया है. सभी पर जान से मारने और दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन