आज गुलजार होगा प्रेमनगर आश्रम, पहुंचे सैकड़ों शिष्य व श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
आज गुलजार होगा प्रेमनगर आश्रम, पहुंचे सैकड़ों शिष्य व श्रद्धालु

बरौली. गुरुवार को प्रखंड का ऐतिहासिक प्रेमनगर आश्रम एक बार फिर गुलजार होगा और यहां आश्रम से जुड़े सैकड़ों अन्य राज्यों के शिष्य तथा कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचेंगे.

विज्ञापन

बरौली. गुरुवार को प्रखंड का ऐतिहासिक प्रेमनगर आश्रम एक बार फिर गुलजार होगा और यहां आश्रम से जुड़े सैकड़ों अन्य राज्यों के शिष्य तथा कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचेंगे. यहां आश्रम के संस्थापक गोलोकवासी स्वामी आत्मानंद परमहंस की 91वीं जयंती मनायी जायेगी. इसके अलावा आश्रम के पूर्व संचालक गोलोकवासी स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के प्रथम परिनिर्वाण दिवस पर स्मृति पर्व भी मनाया जायेगा. चूंकि दोनो हीं तिथियां पास-पास है इसलिए आश्रम प्रबंधन ने एक ही दिन दोनों कार्यक्रम मनाने का फैसला किया है. विदित हो कि प्रेमनगर आश्रम के संस्थापक स्वामी आत्मानंद परमहंस के शिष्य पूरे भारत सहित देश-विदेश में भी हैं. उनके देह-त्याग के बाद उनके शिष्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज आश्रम के संचालक बने लेकिन उन्होंने कभी भी आश्रम के महंत पद को सुशोभित किया बल्कि अपने गुरुभाई स्वामी पूर्णानंद को महंत बनाया. पूर्णानंद जी ने जब शरीर छोड़ा, तो नित्यानंद जी उनके उत्तराधिकारी बने लेकिन वे अल्पायु में ही चल बसे, तब स्वरूपानंद जी ने वर्तमान महंत निजानंद महाराज को आश्रम का महंत बनाया तथा कुछ दिनों के बाद स्वर्ग सिधार गये. उक्त पांचों महंत ने शिष्यों की संख्या में काफी विस्तार किया और किसी भी अवसर पर हजारों शिष्य यहां पहुंचते हैं. महंत निजानंद महाराज ने बताया कि गुरुवार को सात बजे गुरुपूजन तथा आठ बजे गुरु आरती की जायेगी. हवन कार्यक्रम नौ बजे होगा तथा भजन साढ़े नौ बजे से 11:30 बजे तक भजन-कीर्तन तथा उसके बाद देर रात के भंडारे का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Tiwari

लेखक के बारे में

By Sanjay Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन