गोपालगंज: गंडक नदी में पुलिस की कार्रवाई, दो नाव से 664.2 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

Author Manish Raj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 105. शराब तस्करी के दौरान जब्त नाव व शराब.  | Prabhat Khabar Network

शराब तस्करी के दौरान जब्त नाव व शराब. | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गंडक नदी के दियारे क्षेत्र में छापेमारी कर दो नावों से 664.2 लीटर शराब बरामद की गई है. हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जादोपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर गंडक नदी के दियारे क्षेत्र में विशेष छापेमारी कर दो नावों से 664.2 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की गई.

दो नावों से बरामद हुई बड़ी खेप

पुलिस ने मंगलपुर पुल के समीप नदी में चल रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो नावों की तलाशी ली. इस दौरान एक नाव से 405 लीटर तथा दूसरी नाव से 259.2 लीटर शराब बरामद की गई. शराब तस्करी में प्रयुक्त दोनों नावों को भी जब्त कर लिया गया.

तस्कर फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बताया जा रहा है कि तस्कर नदी मार्ग के जरिए शराब की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की तैयारी में थे. हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान सभी तस्कर मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

नाव मालिक और चालक पर प्राथमिकी

इस मामले में नाव मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन