भूकंप सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रथ को किया गया रवाना

Updated:
विज्ञापन
भूकंप सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रथ को किया गया रवाना

गोपालगंज. समाहरणालय परिसर से सभी प्रखंड,अंचल के लिए भूकंप सुरक्षा के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. समाहरणालय परिसर से सभी प्रखंड,अंचल के लिए भूकंप सुरक्षा के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. डीएम पवन कुमार सिन्हा, डीडीसी गौरव कुमार, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पांडेय, ओएसडी संदीप कुमार, वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार एवं सहायक आपदा प्रबंधन के शाहनवाज खान द्वारा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा पखवारे का शुभारंभ किया गया. इस पहल का उद्देश्य भूकंप से संबंधित आपदाओं के प्रति आम जनमानस में जागरूकता एवं तैयारियों को सुदृढ़ करना है. इस पखवारे के अंतर्गत प्रचार वाहन, नुक्कड़ नाटक, पम्पलेट, बैनर एवं “प्रशासन जनता के द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता प्रसार तथा एसडीआरएफ. द्वारा विभिन्न विद्यालयों में मॉक ड्रिल जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आपातकालीन तैयारी, प्रतिक्रिया एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया जा रहा है. भूकंप सुरक्षा पखवारे का आयोजन जिला स्तर, अनुमंडल स्तर एवं प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है. इसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग सहित अन्य लाइन विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. इन समन्वित प्रयासों के माध्यम से जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को भूकंप के दौरान अपनायी जाने वाली सावधानियों, “क्या करें एवं क्या न करें” तथा सामुदायिक स्तर पर आपदा प्रतिरोधक क्षमता के महत्व के प्रति जागरूक करना है. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भूकंप सुरक्षा पखवारे के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें एवं एक सुरक्षित एवं आपदा-रोधी समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करें.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन