जिलेभर में सरस्वती पूजा को लेकर थाने में शांति समिति की हुई बैठक, प्रशासन अलर्ट

गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देशानुसार जिले में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया गया.
गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देशानुसार जिले में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया गया. इसी क्रम में बैकुंठपुर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-टू और थानाध्यक्ष बैकुंठपुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में पूजा आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. वहीं, जिले के अन्य थानों बरौली, हथुआ, सिधवलिया, मीरगंज, विजयपुर व जादोपुर थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इन बैठकों में जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया. प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. पुलिस अधिकारियों ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्धारित समय सीमा में मूर्ति विसर्जन, आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील की. साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा मनाने का आह्वान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




