गोपालगंज: पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.बी. गिरि की 105 वर्षीय माता सोना देवी का निधन, मानिकपुर में अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

सोना गिरि के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वरिष्ठ अधिवक्ता यदुवंश (वाई.बी.) गिरि की 105 वर्षीय माता सोना देवी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मानिकपुर में श्रद्धापूर्वक किया गया।

विज्ञापन

गोपालगंज: पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता यदुवंश (वाई.बी.) गिरि की 105 वर्षीय माता सोना देवी का निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

रविवार को उनके पैतृक गांव मानिकपुर में पूरे विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में परिजन, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी ने दिवंगत सोना देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं सोना देवी

सोना देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनके पुत्रों में स्वर्गीय रघुवंश गिरि (डेनमार्क), डॉ. हरिवंश गिरि (अमेरिका), पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता यदुवंश (वाई.बी.) गिरि, स्वर्गीय चंद्रवंश गिरि उर्फ टुन्ना गिरि, जिला लोक अभियोजक देववंश गिरि उर्फ भानू गिरि, शिववंश गिरि, जयवंश गिरि और कुमारवंश गिरि शामिल हैं.

शोक में बंद रहीं सोना देवी के नाम की दुकानें

अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं, सोना देवी के नाम से संचालित सभी मार्केट की दुकानें रविवार को शोक के कारण बंद रहीं.

परिजनों और शुभचिंतकों ने कहा कि सोना देवी का जीवन सादगी, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल रहा. उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.

Alos Read : डेहरी EO हत्याकांड: गाड़ी में विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला, ड्राइवर गिरफ्तार; DM बोले- मेडिकल टीम बनाई...


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन