gopalganj news : चार प्रखंडों में चेकिंग के दौरान पांच लाख से अधिक रुपये बरामद

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : चार प्रखंडों में चेकिंग के दौरान पांच लाख से अधिक रुपये बरामद

gopalganj news : बलथरी में कारोबारी से 97,500 रुपये जब्तविजयीपुर में एक व्यक्ति से एक लाख रुपये बरामदडुमरिया घाट पुल से तीन लाख 18 हजार रुपये जब्तकटेया क्षेत्र से बरामद रुपये की नहीं हुई थी गिनती

विज्ञापन

कटेया/कुचायकोट/विजयीपुर. विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा वाहनों की सघन जांच अभियान जारी है. इसी क्रम में बलथरी स्थित पुलिस पोस्ट पर पुलिस ने एक व्यवसायी के पास से 97 हजार पांच सौ रुपये नकद बरामद किये. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के निर्देश पर पुलिस बल एवं सीआइएसएफ के जवान वाहनों की तलाशी कर रहे थे. उसी दौरान एक कार की जांच में उक्त राशि बरामद हुई. इस मामले में गोपालगंज के बरहिमा गांव के दो व्यक्तियों से पूछताछ की गयी. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे जूता-चप्पल का व्यापार करते हैं और यह पैसा माल खरीदने के लिए ले जाया जा रहा था. अधिकारियों द्वारा रुपये से संबंधित कागजात मांगे गये, पर प्रस्तुत कागजात संतोषजनक नहीं पाये गये. इसके बाद सीओ मणिभूषण कुमार के निर्देश पर राशि को जब्त कर लिया गया. उधर, कटेया थाना क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान कुछ राशि बरामद होने की सूचना मिली है, जिसकी गिनती देर शाम तक जारी थी. वहीं, विजयीपुर क्षेत्र में शनिवार की शाम सीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने यूपी बॉर्डर के धुसवां चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान भवानी छापर गांव के जयप्रकाश यादव के पास से एक लाख रुपये बरामद किये गये. अधिकारी के अनुसार बरामद नकदी के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सका. इसके बाद सीओ द्वारा उक्त राशि को जब्त कर थाने को सौंप दिया गया. वहीं डुमरिया घाट पुल के पास से एसएसटी ने तीन लाख 18 हजार पांच सौ रुपये बरामद किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन