gopalganj news : अब शहर में भी सूख रहे पेट्रोल पंप, भटक रहे ग्राहक

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : अब शहर में भी सूख रहे पेट्रोल पंप, भटक रहे ग्राहक

gopalganj news : तेल कंपनियों की लिमिटिंग और मॉनीटरिंग से जिले में 35 पंप ड्राइ, आपूर्ति बाधित, शादी-विवाह के मौसम में वाहन चालकों को तेल के लिए शहर से लेकर पंपों तक लगाना पड़ रहा चक्कर

विज्ञापन

gopalganj news : गोपालगंज. पेट्रोल-डीजल की तलाश वाहन चालकों की जेब पर भी भारी पड़ रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में संकट लगातार बने रहने के कारण लोगों को शहर में आना पड़ रहा है. इससे तेल का खर्च बढ़ गया है. एक अनुमान के अनुसार तलाश में ही रोजाना पांच हजार लीटर से ज्यादा पेट्रोल व डीजल बर्बाद हो रहा है. सोमवार को शहर में भी कई पंप ड्राइ हो गये. पंपों पर तेल नहीं होने का बोर्ड लगा दिया गया. जंगलिया, बंजारी, हाइवे के किनारे स्थित पंपों पर तेल नहीं मिलने से अन्य पंपों पर लोड बढ़ गया. जानकार सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल कंपनियों की ओर से लगातार पंपों की मॉनीटरिंग हो रही है. लिमिट पार कर तेल देने पर आपूर्ति रोक दी जा रही है, जिसके कारण पंप ड्राइ हो रहे हैं. सोमवार को भी जिले में 35 पंप ड्राइ रहे. बंगरा के रहने वाले धर्मेंद्र तिवारी के परिवार में शादी है. वाहनों की बुकिंग कराने की पहली शर्त यह थी कि तेल की व्यवस्था उनको ही करनी होगी. तिवारी ने कई जगह तेल की तलाश की लेकिन सफल नहीं हुए तो वाहन चालकों को अतिरिक्त रुपये देने पर सहमति जतायी. उन्होंने बताया कि तेल के लिए वाहन चालकों को शहर में जाना पड़ रहा है, जिससे आने-जाने में हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च हो रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में यदि किसी पंप पर तेल उपलब्ध भी है तो लंबी लाइन लग रही है, जिससे घंटों बर्बाद हो रहे हैं. वाहन लगातार स्टार्ट रहने से भी तेल की बर्बादी हो रही है. वहीं डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि तेल की कोई दिक्कत नहीं है.

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन