गोपालगंज में अल्पसंख्यक छात्रावास के नए अधीक्षक बने बबलू कुरैशी, तीन छात्रों के नामांकन को मिली मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज में अल्पसंख्यक छात्रावास के नए अधीक्षक बने बबलू कुरैशी, तीन छात्रों के नामांकन को मिली मंजूरी

Minority Hostel Gopalganj: गोपालगंज में डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में छात्रावास संचालन समिति की बैठक हुई. बबलू कुरैशी को अल्पसंख्यक छात्रावास का अधीक्षक बनाया गया, जबकि तीन छात्रों के नामांकन को मंजूरी दी गई.

विज्ञापन

Minority Hostel Gopalganj: (संजय कुमार अभय) गोपालगंज जिले के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के संचालन, व्यवस्थाओं और नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई. इस दौरान समिति ने तीन छात्रों के नामांकन को स्वीकृति दी, वहीं बबलू कुरैशी को छात्रावास का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया.

तीन छात्रों के नामांकन को मिली मंजूरी

बैठक में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई. जिला चयन समिति ने योग्य पाए गए तीन छात्रों के नामांकन को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की.

बबलू कुरैशी बने छात्रावास अधीक्षक

छात्रावास अधीक्षक के चयन पर विचार-विमर्श के बाद समिति ने उच्च विद्यालय गोपालगंज के शिक्षक बबलू कुरैशी को अधीक्षक नियुक्त करने का निर्णय लिया। बताया गया कि वे वर्ष 2022 से 2024 तक Ahmadi School for the Visually Challenged में वार्डेन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

डीएम ने दिए बेहतर संचालन के निर्देश

डीएम समीर सौरभ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रावास का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी और छात्रावास संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन