गोपालगंज में शादी के दो माह बाद नाबालिग पत्नी लापता, प्रेमी पर भगाने का आरोप

Author Arvind choubey|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network

खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक नाबालिग पत्नी शादी के महज दो महीने बाद अपने प्रेमी संग घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gopalganj News: कटेया थाना क्षेत्र से नाबालिग पत्नी के लापता होने का मामला सामने आया है. पीड़ित पति ने थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ घर से फरार होने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

14 मई को हुई थी शादी, 15 जुलाई से लापता

आवेदन के अनुसार, दोनों की शादी 14 मई 2026 को हुई थी. शादी के करीब दो महीने बाद 15 जुलाई को पत्नी अचानक घर से लापता हो गई. पति ने आवेदन में पत्नी की उम्र 17 वर्ष बताई है.

जेवर और नकदी ले जाने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से सात थान सोने के आभूषण, एक चांदी का आभूषण तथा करीब एक लाख रुपये नकद लेकर चली गई. उसने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले नौशाद शेख पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने तथा प्रिंस यादव पर इस घटना में सहयोग करने का आरोप लगाया है.

सकुशल बरामदगी की मांग

पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की सकुशल बरामदगी, जेवर और नकदी की बरामदगी तथा आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस

कटेया पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
Arvind Choubey

लेखक के बारे में

By Arvind Choubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन