गोपालगंज: कटेया में बाइक सवार की मौत मामले में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी, चेन छीनने के दौरान हमले का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो,

Murder of bike rider: कटेया थाना क्षेत्र में सोने की चेन छीनने के प्रयास का विरोध करने पर बाइक सवार युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Murder of bike rider: कटेया थाना क्षेत्र के बगही प्लांट के समीप सोमवार को बाइक सवार विजय कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के आवेदन पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. आवेदन में सोने की चेन छीनने के प्रयास के दौरान धारदार हथियार से गले पर वार करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरी बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

चेन छीनने का विरोध करने पर हमले का आरोप

मृतक के पिता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र विजय कुमार अपने पोते हर्ष यादव के साथ भोरे थाना क्षेत्र के बखरिया गांव से बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था. इसी दौरान बगही प्लांट के समीप दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने विजय के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया.

आवेदन के अनुसार, विजय ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया. हमले में विजय की मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक पर पीछे बैठे हर्ष यादव भी घायल हो गये. घायल हर्ष का इलाज भोरे रेफरल अस्पताल में कराया गया.

मृतक का फाइल फोटो, दरवाजे पर बैठे लोगों से बात करते माले नेता दरवाजे पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network
दरवाजे पर बैठे लोगों से बात करते माले नेता दरवाजे पर लगी भीड़

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने दूसरी बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया.

हिरासत में लिये गये युवकों की पहचान गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के एकड़ेरवा निवासी प्रेम तिवारी के पुत्र शुभम तिवारी और कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी विनय कुमार चौबे के पुत्र रौनक कुमार चौबे के रूप में हुई है.

पुलिस दोनों युवकों से घटना को लेकर सघन पूछताछ कर रही है. मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की पूरी तस्वीर

पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है. हिरासत में लिये गये युवकों से पूछताछ और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन