गोपालगंज के 48 बाल वैज्ञानिकों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन, मॉडल बनाने को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग

गोपालगंज के 48 होनहार छात्र-छात्राओं को भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना 2025-26 के तहत चुना गया है. चयनित बाल वैज्ञानिकों को अपने नवाचारों का मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के होनहार छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया है. भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड-मानक 2025-26 योजना के तहत गोपालगंज के 48 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है. चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचार आधारित आइडिया का प्रोटोटाइप (मॉडल) तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी.

वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने की योजना

इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध की भावना को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत विद्यार्थी दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जुड़े नए और उपयोगी आइडिया प्रस्तुत करते हैं.

विशेषज्ञों की टीम द्वारा मूल्यांकन के बाद चयनित विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है.

मॉडल तैयार होने के बाद होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

समग्र शिक्षा विभाग के डीपीओ शिवम ने बताया कि चयनित 48 छात्र-छात्राओं को प्रोटोटाइप तैयार करना होगा. इसके बाद जिला स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा. वहीं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

उन्होंने बताया कि मॉडल का मूल्यांकन उसकी नवीनता, उपयोगिता, वैज्ञानिक अवधारणा और सामाजिक उपयोगिता के आधार पर किया जाएगा.

जिले के लिए गौरव की उपलब्धि

गोपालगंज से 48 विद्यार्थियों का चयन शिक्षा जगत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इससे जिले के विद्यालयों में विज्ञान और नवाचार के प्रति बच्चों की बढ़ती रुचि का पता चलता है.

शिक्षा विभाग ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रधानाध्यापकों और विज्ञान शिक्षकों को समय पर प्रोटोटाइप तैयार कराने और प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी कराने का निर्देश दिया है.

प्रखंडवार चयनित विद्यार्थियों की संख्या

प्रखंडचयनित छात्र-छात्राएं
हथुआ8
बरौली7
बैकुंठपुर4
भोरे4
विजयीपुर4
गोपालगंज4
कुचायकोट4
मांझा4
फुलवरिया3
सिधवलिया2
कटेया1
पंचदेवरी1
थावे1
उचकागांव1
कुल48

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन