गोपालगंज: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर चलेगा 30 दिवसीय मद्यनिषेध जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जिले में चलेगा 30 दिवसीय मद्यनिषेध जागरूकता अभियान

बिहार सरकार अपने 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 दिनों तक मद्यनिषेध नीति के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष जनजागरण अभियान चलाएगी. इस अभियान का उद्देश्य लोगों को शराबबंदी कानून के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

Gopalganj News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर जिले में अगले 30 दिनों तक मद्यनिषेध नीति के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत जिले की सभी पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर भित्ति चित्र, स्लोगन लेखन और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को शराबबंदी कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा.

अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने शिक्षा सेवकों एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) विनय कुमार सुमन ने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर सचिव-सह-निदेशक, जन शिक्षा के निर्देश के आलोक में पूरे बिहार में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य मद्यनिषेध नीति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है.

जीविका समूहों के सहयोग से होगा प्रचार-प्रसार

डीपीओ ने बताया कि सभी शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज कर्मी अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जीविका समूहों के सहयोग से सार्वजनिक स्थलों पर मद्यनिषेध से संबंधित भित्ति चित्र बनवाएंगे और जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखवाएंगे. इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को शराबबंदी कानून और इसके सामाजिक लाभों की जानकारी दी जाएगी.

फोटो सहित जमा करनी होगी रिपोर्ट

अभियान के दौरान किए गए सभी कार्यों का प्रतिवेदन फोटोग्राफ के साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा. जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि अभियान का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और निर्धारित अवधि के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन