पति की दूसरी शादी से नाराज पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, गोपालगंज के कचहरी रोड पर लेटकर किया विरोध प्रदर्शन
कचहरी रोड में सड़क पर रो-रो कर बवाल करती पीड़ित महिला
Husband's Second Marriage: एक महिला ने अपने पति की दूसरी शादी के खिलाफ कचहरी रोड पर लेटकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस हंगामे के कारण यातायात घंटों बाधित रहा. महिला 6 महीने से न्याय की गुहार लगा रही थी.
Husband's Second Marriage: शहर के कचहरी रोड पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक महिला ने इंसाफ नहीं मिलने से नाराज होकर सड़क पर लेटकर विरोध जताना शुरू कर दिया. महिला के हंगामे के कारण कचहरी रोड पर घंटों यातायात बाधित रहा. स्थिति ऐसी हो गयी कि कोर्ट से निकलने वाली एक जज की गाड़ी को भी काफी देर तक रुकना पड़ा. सड़क पर महिला को रोते-बिलखते देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.
आपके शहर में
पति की दूसरी शादी से नाराज है महिला
पटना निवासी नुसरत जहां की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व तुरकहां निवासी मो सदाम के साथ हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. महिला के अनुसार, उसके पति पिछले करीब पांच वर्षों से विदेश में नौकरी कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर चुपके से दूसरी शादी कर ली.
दूसरी पत्नी के साथ पति को देखने के बाद बढ़ा विवाद
नुसरत जहां को जब पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली तो वह अपने ससुराल पहुंच गयी. महिला का दावा है कि वहां उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा. इसके बाद वह मामले को लेकर पुलिस, प्रशासन और कोर्ट के चक्कर लगाने लगी. करीब छह माह से न्याय की गुहार लगाने के बावजूद राहत नहीं मिलने से वह काफी आहत थी.
कचहरी रोड पर सड़क पर लेटकर जताया विरोध
गुरुवार को महिला कचहरी रोड पहुंची और सड़क पर लेटकर रोते हुए हंगामा करने लगी. महिला के इस तरह विरोध जताने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गयी. देखते ही देखते सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी और राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी.
पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला का हंगामा समाप्त हुआ और कचहरी रोड पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी. घटना के दौरान काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
छह माह से इंसाफ की गुहार
महिला का कहना है कि पति की दूसरी शादी के मामले को लेकर वह लगातार न्याय के लिए प्रयास कर रही है. पुलिस और कोर्ट से राहत नहीं मिलने के कारण उसने सड़क पर उतरकर विरोध जताया. मामले में महिला के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
