गोपालगंज सदर अस्पताल को मिला नया सिविल सर्जन, डॉ. मोहम्मद इजरायल ने संभाला पदभार

Gopalganj Sadar Hospital News: गोपालगंज सदर अस्पताल में डॉ. मोहम्मद इजरायल ने नए सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने बेहतर इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और दलालों पर सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता बताया.
Gopalganj Sadar Hospital News: (मनीष राज) गोपालगंज सदर अस्पताल को नया सिविल सर्जन मिल गया है. डॉ. मोहम्मद इजरायल ने बुधवार को सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण कर लिया. पूर्व सिविल सर्जन डॉ. वीरेन्द्र प्रसाद ने औपचारिक रूप से उन्हें प्रभार सौंपा. इस दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे.
चाइल्ड स्पेशलिस्ट हैं नए सिविल सर्जन
नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. मोहम्मद इजरायल मूल रूप से चाइल्ड स्पेशलिस्ट हैं. स्वास्थ्य सेवाओं में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए जिले में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.
मरीजों को बेहतर इलाज और दलालों पर कार्रवाई होगी प्राथमिकता
पदभार संभालने के बाद डॉ. मोहम्मद इजरायल ने कहा कि सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा और अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी. सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया जाएगा.
साफ-सफाई और दवा की उपलब्धता पर रहेगी विशेष निगरानी
नए सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और मरीजों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की शिकायत हो, तो उसकी सूचना सीधे अस्पताल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










