बैकुंठपुर के उमेश प्रसाद कुशवाहा बने जदयू के नए प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

Gopalganj News: बैकुंठपुर के उमेश प्रसाद कुशवाहा बने जदयू के नए प्रखंड अध्यक्ष, संगठनात्मक चुनाव के बाद जारी हुई नव निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों की सूची

विज्ञापन

Gopalganj News: (संजय कुमार अभय) बैकुंठपुर के जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना खां से पार्टी ने किनारा कर लिया है. नोट दुगुना करने वाले रैकेट में नाम सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने यह निर्णय लिया है. पार्टी की ओर से जारी नई सूची में बैकुंठपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर उमेश प्रसाद कुशवाहा को मनोनीत किया गया है.

जदयू कार्यालय में बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कार्यालय पत्रांक 99/26, दिनांक 22 मई 2026 के आलोक में संगठनात्मक चुनाव के तहत गोपालगंज जिले के नवनिर्वाचित एवं नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों तथा नगर पंचायत अध्यक्षों की अनुमोदित सूची जारी की गई.

गोपालगंज जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूची प्रकाशित की गई, जिसमें बैकुंठपुर प्रखंड से उमेश प्रसाद कुशवाहा को नया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है.

नोट डबल करने वाले केस के बाद हुई कार्रवाई

जानकार सूत्रों के अनुसार बैकुंठपुर में नोट दुगुना करने वाले मामले में गिरफ्तार आठ लोगों समेत कुल 13 आरोपितों में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना खां का नाम सामने आने के बाद पार्टी ने उनसे दूरी बना ली. पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि नीति विरोधी गतिविधियों में नाम आने के कारण उन्हें पद से हटाया गया है.

नए पदाधिकारियों को दी गई बधाई

पार्टी की ओर से नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं. साथ ही उम्मीद जताई गई है कि सभी पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

बैकुंठपुर के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा को बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, रीता देवी, सत्यदेव सिंह, अभय पांडेय, संतोष दास, संजय कुमार प्रसाद, शशिशेखर प्रसाद, दशरथ साह, रामबाबू साह, रामपुकार प्रसाद, विजय दास सहित अन्य लोग शामिल रहे.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन