गोपालगंज सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति की पहली बैठक संपन्न, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

बैठक के बाद की तस्वीर
Gopalganj News : गोपालगंज थावे प्रखंड के विदेशीटोला पंचायत स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति की पहली बैठक अंचल अधिकारी सह मंदिर की पदेन अध्यक्ष कुमारी रुपम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
Gopalganj News : (चितरंजन उपाध्याय) गोपालगंज थावे प्रखंड के विदेशीटोला पंचायत स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति की पहली बैठक अंचल अधिकारी सह मंदिर की पदेन अध्यक्ष कुमारी रुपम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मंदिर के विकास, वित्तीय व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
सदस्यों का अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान
बैठक में शामिल न्यास समिति के सभी सदस्यों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान मंदिर के आय-व्यय, बजट और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
मंदिर के लिए होगा एकल बैंक खाता
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब मंदिर का केवल एक ही बैंक खाता होगा, जो मंदिर न्यास समिति के नाम से संचालित किया जाएगा. इससे मंदिर के वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.
दान की जमीन का होगा सीमांकन
बैठक में यह भी तय किया गया कि हथुआ राज द्वारा मंदिर को दान में दी गई सात कट्ठा 16 धुर जमीन का जल्द सीमांकन कराया जाएगा, ताकि भविष्य में भूमि संबंधी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो.
अगली बैठक में होगा प्रधान पुजारी का चयन
न्यास समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगली बैठक में मंदिर के प्रधान पुजारी का चयन किया जाएगा. इसके अलावा मंदिर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी.
निजी खर्च से बनेगा मंदिर का मुख्य द्वार
समिति के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने अपने निजी मद से मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण कराने की घोषणा की। बैठक के बाद अंचल अधिकारी कुमारी रुपम शर्मा ने मंदिर परिसर में लगाए गए न्यास बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव अर्जुन गिरी, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता उर्फ लड्डू गुप्ता, लेखपाल सूर्यनाथ मांझी, सदस्य पासपति प्रसाद, दीनबंधु प्रसाद, बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जगरनाथ गिरी, कृष्णा राम, सुरेंद्र गिरी, अशोक पांडेय सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










