गोपालगंज में कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो

Gopalganj Road Accident : गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार के समीप बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए.

विज्ञापन
Gopalganj Road Accident : (मनीष राज) गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार के समीप बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. सूचना मिलने पर हथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है.

मृतक की पहचान सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के महुवा भूषा गांव निवासी 18 वर्षीय रजनीश कुमार, पिता मंजय साह, के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रजनीश कुमार बुधवार को साइकिल से मिर्जापुर बाजार खरीदारी करने जा रहा था. जैसे ही वह बाजार के समीप पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल हथुआ थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Gopalganj News : परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान भी परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना रहा.

कार चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. उसकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही वाहन की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यातायात हुआ प्रभावित, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे के कारण कुछ देर के लिए मिर्जापुर बाजार के पास यातायात प्रभावित हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और यातायात को सामान्य कराया. हथुआ थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है.

Also Read : नालंदा समाहरणालय में कार्यशाला: भ्रूण हत्या, बाल विवाह, मानव तस्करी और बच्चियों के खिलाफ अपराध पर हुआ मंथन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन