ePaper

Gopalganj News : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का पोर्टल खुलने से रैयतों को राहत, कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Updated at : 04 Apr 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का पोर्टल खुलने से रैयतों को राहत, कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Gopalganj News : जमीन सर्वे के कार्य ने अब रफ्तार पकड़ लिया है. रैयत भी जागरूक होने लगे हैं. पूर्व में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्व घोषणा व वंशावली जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च ही निर्धारित की थी. लेकिन, विभाग का पोर्टल अभी भी खुला हुआ है.

विज्ञापन

पंचदेवरी. जमीन सर्वे के कार्य ने अब रफ्तार पकड़ लिया है. रैयत भी जागरूक होने लगे हैं. पूर्व में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्व घोषणा व वंशावली जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च ही निर्धारित की थी. लेकिन, विभाग का पोर्टल अभी भी खुला हुआ है. विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत रैयतों में अभी तक आवेदन नहीं किया है.

रैयतों की राहत के लिए खुले हैं पोर्टल

रैयतों की इस समस्या को देखते हुए विभाग की ओर से अभी तक पोर्टल को खुला रखा गया है. विभागीय सूचना अनुसार पोर्टल अभी कुछ दिनों तक खुला रहेगा. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी देव त्रिपाठी ने बताया कि रैयत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या फिर विभाग की ओर से लगाये गये शिविर में ऑफलाइन कागजात जमा कर सकते हैं. स्व घोषणा व वंशावली के साथ-साथ और कौन-कौन से कागजात लिये जायेंगे, इसकी भी जानकारी शिविर में रैयतों को दी जा रही है. सर्वे को लेकर विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा रैयतों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि जब तक पोर्टल खुला है, तब तक अधिकतर रैयत कागजात जमा कर दें. पोर्टल बंद हो जाने के बाद रैयतों के सामने कई समस्याएं उत्पन्न हो जायेंगी

जमा हो चुके कागजात के सत्यापन में जुट गये हैं पदाधिकारी व कर्मी

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी देव त्रिपाठी ने बताया कि जो कागजात जमा कर लिये गये हैं, उनके सत्यापन का कार्य भी शुरू हो गया है. पंचदेवरी में कानूनगो आशीष रंजन, अमीन प्रदीप कुमार व पंकज कुमार समेत अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गयी है. जिले के अन्य प्रखंडों में भी संबंधित कार्यालयों में आवेदन जमा किये जाने के साथ-साथ सर्वे से जुड़े कागजातों का सत्यापन किया जा रहा है. विभागीय सूचना के मुताबिक इसके बाद ग्राम सीमा के सत्यापन का कार्य शुरू होगा. सेटेलाइट से जो नक्शा प्राप्त हुआ है, उसके आधार पर बाउंड्री की जायेगी. फिर किस्तवार प्लॉट कटिंग का कार्य होगा. प्लॉट कटिंग के बाद संबंधित नक्शे को सुधार के लिए भेजा जायेगा. इसके बाद खानापुरी की प्रक्रिया व कागजात की विधिवत जांच की जायेगी. फिर रैयतों के बीच खानापूरी पर्ची व एलपीएम(लैंड पार्सल मैप) का वितरण किया जायेगा. यदि किसी रैयत को कोई समस्या आती है, तो वह 30 दिनों के अंदर प्रपत्र आठ के माध्यम से आपत्ति दे सकता है.

बोले पदाधिकारी

जमीन सर्वे के लिए विभाग का पोर्टल अभी खुला है. रैयतों से अपील की जा रही है कि वे कागजात जमा करने में शीघ्रता करें. पोर्टल बंद हो जाने के बाद विभागीय निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही होगी.

तरुण कुमार रंजन, सीओ, पंचदेवरी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन