महम्मदपुर थाने के थानाध्यक्ष बदले, जानिए अब कौन संभालेंगे जिम्मेदारी

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

महम्मदपुर थाने की तस्वीर

महम्मदपुर थाना क्षेत्र को नए थानाध्यक्ष के रूप में चंदन कुमार चौबे मिल गए हैं. पदभार संभालते ही उन्होंने कानून व्यवस्था सुधारने, शराब माफियाओं पर कार्रवाई और हाइवे सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान चलाने का संकेत दिया है.

विज्ञापन

Gopalganj News: महम्मदपुर थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में चंदन कुमार चौबे ने पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया.

शराब माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

नवनियुक्त थानाध्यक्ष चंदन Kumar चौबे ने स्पष्ट कहा कि शराब माफियाओं और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. साथ ही लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

हाइवे सुरक्षा के लिए चलेगा विशेष अभियान

उन्होंने कहा कि हाइवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा. पुलिस टीम लगातार गश्त करेगी, ताकि आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके.

जनता के सहयोग से ही अपराध पर लगेगा अंकुश

थानाध्यक्ष ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि लोगों के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है. उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.

थाना परिसर में हुई चौकीदार परेड

पदभार ग्रहण करने के बाद थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन भी किया गया. इस दौरान सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया.

Also Read: NTA Updates: यूजीसी-नेट जून 2026 आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन