गोपालगंज में मामूली विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज में मामूली विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, हालत गंभीर

Gopalganj News. गोपालपुर थाना क्षेत्र के नौका टोला देऊरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला. घायल का कुचायकोट में इलाज जारी. पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौका टोला देऊरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर हमला

घायल युवक की पहचान मुकेश राम, पिता प्रेम सागर राम, के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मुकेश राम अपनी जमीन पर कथित रूप से किए जा रहे जबरन कब्जे का विरोध कर रहा था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उस पर हमला कर दिया गया.

पट्टीदारों पर मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसके पट्टीदार गुड्डू राम, पिता रामचंद्र राम, समेत चार लोगों ने मिलकर पहले मुकेश राम के साथ बेरहमी से मारपीट की. इसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

पीड़ित परिवार ने की कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पीड़ित की पत्नी पानपति देवी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन