गोपालगंज में बकरी को लेकर विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक महिला घायल

Gopalganj News: गोपालगंज में बकरी को लेकर विवाद में दो पक्षों में मारपीट, खेत में बकरी घुसने से शुरू हुआ विवाद, लाठी-डंडे तक चले, पढिए पूरी खबर नीचे.
(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)
Gopalganj News: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखरन गांव में बकरी के खेत में घुसने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
लाठी से हमले में महिला हुई जख्मी
घायल महिला की पहचान उर्मिला देवी (60 वर्ष), पति स्वर्गीय दिनेश राम के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी की बकरी गांव के एक खेत में चली गई थी. इसी बात को लेकर गांव की ही सुनीता देवी और पुष्पा देवी के साथ कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इस दौरान उर्मिला देवी पर लाठी से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.
दोनों पक्षों के लोग हुए घायल
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल उर्मिला देवी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं दूसरे पक्ष की सुनीता देवी, पति छठी लाल राम, भी इस मारपीट में घायल बताई जा रही हैं.
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गांव में बना हुआ है तनाव का माहौल
मारपीट की इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थिति पर नजर रखने के लिए स्थानीय पुलिस सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










