Gopalganj News : बादलों के बीच बरसे गर्मी के शोले, दिन के साथ रात में भी उमस से लोग बेहाल

गर्मी से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा लगाए महिलायें
Gopalganj News : बादलों के बीच बरसे गर्मी के शोले, दिन के साथ रात में भी उमस से लोग बेहाल
Gopalganj News (संजय अभय) : गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बुधवार को बादलों के बीच रवि’ के वार से आसमान से शोले बरसे. गर्मी घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. शहर इस समय भीषण और जानलेवा गर्मी की चपेट में है. बल्कि रातों में भी भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है. रात का तापमान बढ़ने से उष्ण रात्रि जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे लोग रात में भी उमस और बेचैनी से बेहाल हैं. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि इस रिकार्ड तोड़ गर्मी का मुख्य कारण मौसम का पूरी तरह शुष्क होना और विकिरणीय उष्मन का बढ़ना है. सुबह आसमान में बादल छाने और पुरवा हवाओं के कारण पारा 1.7 डिग्री नीचे पहुंच गया. लेकिन दोपहर में बादलों के बीच तेज तपीस ने लोगों को बेहाल किया. सुबह आसमान में देर तक बादल छाए रहे. इस दौरान 11 से 12 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलीं. बदले माहौल को देखते हुए एक समय तो लोगों को लगा कि सुबह में बारिश हो सकती है लेकिन बाद में बादल छंट गए. इसके बाद दिन में तेज धूप रही. दिन में कई बार आसमान में हल्के बादल आते रहे. पूरे दिन हीटिंग के कारण लोग पसीना पसीना होते रहे.
47 डिग्री जैसे तापमान का हुआ महसूस
बुधवार को तापमान अधिकतम 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से एक डिग्री कम था. मंगलवार को 40.2 डिग्री की तुलना में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जबकि रात का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में मौजूद ‘नमी’ 58% बना रहा.
22 और 23 को बारिश के आसार
मौसम विभाग के वैज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों में 11 और 12 मई को आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं. जमीन से करीब डेढ़ किलोमीटर ऊपर चक्रवाती स्थिति बनी हुई है. इसी कारण गर्म हवाओं और उमस का असर बढ़ गया है. इस दौरान 18 से 20 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है.
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया एडवायजरी
आम जनता के लिए विशेष स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की है. सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अनावश्यक बाहर न निकलें. दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच, जब सूरज की किरणें सबसे तीखी होती हैं, बहुत जरूरी न हो तो घरों से बाहर निकलने से बचें. शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) न होने दें. सादे पानी के साथ-साथ ओआरएस घोल, लस्सी, छाछ, बेल का शरबत या नींबू पानी का सेवन लगातार करते रहें. यदि किसी कारणवश धूप में निकलना ही पड़े, तो खाली पेट न निकलें. अपने सिर और चेहरे को सफेद या हल्के रंग के सूती कपड़े से अच्छी तरह ढक कर रखें और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें.
Also Read : मन्नत पूरी होने पर उड़ाए जाते हैं कबूतर, आस्था का केंद्र है बेलौरी शीतला मंदिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










