ePaper

Gopalganj News : केंद्रीय पुस्तकालय में होगी करियर काउंसेलिंग, युवाओं को मिलेगी नौकरी की जानकारी

Updated at : 16 Apr 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : केंद्रीय पुस्तकालय में होगी करियर काउंसेलिंग, युवाओं को मिलेगी नौकरी की जानकारी

Gopalganj News : जिला केंद्रीय पुस्तकालय अब नये कलेवर में दिख रहा है. हाल की में पुस्तकालय में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी. अब युवाओं के लिए करियर काउंसेलिंग का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिला केंद्रीय पुस्तकालय अब नये कलेवर में दिख रहा है. हाल की में पुस्तकालय में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी. अब युवाओं के लिए करियर काउंसेलिंग का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. जहां वक्ता युवाओं को कैरियर के बारे में जानकारी देंगे. यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन छात्रों और युवाओं के लिए है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या अपने भविष्य को लेकर दिशा की तलाश में हैं.

शनिवार को होगा पहला कार्यक्रम

शिक्षा विभाग के परिसर में स्थित जिला केंद्रीय पुस्तकालय में करियर काउंसेलिंग का पहला कार्यक्रम आगामी शनिवार को होगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. डीइओ योगेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर विकल्पों, और सरकारी व निजी क्षेत्रों में उपलब्ध नौकरियों के बारे में जानकारी देना है.

विशेषज्ञ वक्ताओं को किया गया आमंत्रित

कार्यक्रम में कई विशेषज्ञ वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जो अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे. वे यह बतायेंगे कि बदलते समय में कौन-से क्षेत्र युवाओं के लिए उपयुक्त हैं, किन स्किल्स की मांग बढ़ रही है, और किस प्रकार की रणनीति अपनाकर सफलता प्राप्त की जा सकती है. इस पहल का मकसद न केवल जानकारी देना है, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास के साथ करियर की योजना बनाने के लिए प्रेरित करना भी है. कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी होंगे, जहां प्रतिभागी अपने संदेहों को स्पष्ट कर सकेंगे.

12 अप्रैल को डीएम ने किया था नॉलेज सेंटर का उद्घाटन

डीएम प्रशांत कुमार सीएच के ने जिला केंद्रीय पुस्तकालय में फीता काटकर कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया था. नॉलेज कॉर्नर में जिला खनिज फाउंडेशन निधि गोपालगंज के सौजन्य से 10 कंप्यूटर लगाये गये हैं. पूर्व में निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा वहां अन्य सुविधाओं के साथ-साथ एक सौ विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये गये थे. इसी क्रम में पुस्तकालय के निचले हाल में बैठने की सारी व्यवस्थाएं की गयी हैं, जहां विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन