Gopalganj News : उचकागांव में पैक्स चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू, बलेसरा से दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

नामांकन के बाद अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशी

Gopalganj News : बलेसरा पैक्स चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, दो उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

विज्ञापन

Gopalganj News (प्रशांत पाठक) : जिले के उचकागांव प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में बने निर्वाचन कोषांग में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) बलेसरा के लिए बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया के पहले दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक तथा समिति सदस्य के लिए भी एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जिसमें पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पंचायत के वृत्ति टोला निवासी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बच्चा चौधरी ने अपना पर्चा दाखिल किया. जबकि सदस्य पद के लिए रमाकांत चौधरी ने अपना पर्चा दाखिल किया. इस दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र प्राप्त किया.

बलेसरा पैक्स चुनाव: 20-21 मई को नामांकन, 3 जून को होगा मतदान

बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि प्रखंड के बलेसरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रकिया शुरू की गई है. जिसमें नामांकन की तिथि 20 व 21 मई को निर्धारित की गई है. प्राप्त आवेदन पत्रों की संविक्षा 22 व 23 मई को किया जाएगा. जबकि 26 मई को 11 बजे पूर्वाह्न से 3 दोपहर तक इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं. जिसके बाद प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित कर दिया जाएगा. प्रचार की समाप्ति के पश्चात 3 जून को सुबह सात बजे से साढ़े चार बजे तक मतदान कराया जाएगा. वहीं मतदान की समाप्ति के पश्चात उसी दिन प्रखंड मुख्यालय पर मत पेटिका लाकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन