Gopalganj News : पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, पांच मवेशी व तीन वाहन जब्त

पुलिस ने तस्करों को पकड़ा
Gopalganj News : गोपालगंज में पशु तस्करी गिरोह का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
Gopalganj News (मनीष राज) : जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस दौरान कुल छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच मवेशी, एक पिकअप वाहन, दो स्कॉर्पियो और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.जानकारी के अनुसार मिश्र बतराहा चौराहा के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान भोरे की ओर से आ रही एक पिकअप को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक भागने लगा. पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया.
गोरखपुर से बिहार बॉर्डर तक फैला पशु तस्करी नेटवर्क उजागर
जांच में वाहन से पांच मवेशी बरामद हुए, जिनके संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका. पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि मवेशियों को गोरखपुर से बिहार बॉर्डर होते हुए सिवान तक लाइनरों के जरिए पहुंचाया जाता था. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो को भी रोका गया, जिसका चालक लाइनिंग का काम करता था. उसकी निशानदेही पर छह तस्करों को गिरफ्तार जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के बेलघाट थाना क्षेत्र के निवासी विशाल मिश्रा, दूसरा सहजनवा थाना क्षेत्र के जोगियां कोल गांव के निवासी आदर्श सिंह,श्रीपुर थाना के पांडे परसा गांव के निवासी खुर्शीद आलम ,चौथा उत्तर प्रदेश गोरखपुर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के रघवापुर गांव के निवासी ऋषिपाल, पांचवा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के सहजनवा थाना क्षेत्र के जोगिया कोल गांव के निवासी मनीष कुमार ,जबकि छठा पशु तस्कर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के बेलघाट थाना क्षेत्र के सिपाही घाट के निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया.
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी
सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इस मामले में श्रीपुर थाना कांड संख्या दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है.
Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










