ePaper

Gopalganj News : स्नातक फाइनल इयर की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, कॉलेजों में आज होगा वितरण

Updated at : 07 May 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : स्नातक फाइनल इयर की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, कॉलेजों में आज होगा वितरण

Gopalganj News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2021- 24 तथा सत्र 2022-25 के फाइनल इयर की परीक्षा नौ मई से शुरू होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2021- 24 तथा सत्र 2022-25 के फाइनल इयर की परीक्षा नौ मई से शुरू होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है. डिग्री कॉलेजों में गुरुवार से एडमिट कार्ड का वितरण शुरू हो जायेगा. फाइनल इयर का एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्रों को कॉलेज में सेकेंड इयर के परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

प्राचार्य के हस्ताक्षर तथा मुहर के बाद मिलेगा एडमिट कार्ड

बुधवार की दोपहर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया. साथ ही डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों को एडमिट कार्ड के वितरण के निर्देश भी दिये. कॉलेजों में बुधवार की शाम तक एडमिट कार्ड डाउनलोड किया गया. गुुरुवार को प्राचार्य के हस्ताक्षर तथा मुहर के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड दिया जायेगा. कॉलेज की ओर से बताया गया कि कुछ छात्रों का एडमिट कार्ड ही जारी किया गया है. चूंकि विवि के निर्देश पर फाइनल इयर के परीक्षा फॉर्म भरने का काम बुधवार को भी जारी रहा. ऐसे में पूर्व में परीक्षा फॉर्म भर चुके छात्राें का एडमिट कार्ड जारी किया गया है. गुरुवार को अन्य छात्रों का एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है.

कल से शुरू हो जायेगी परीक्षा, एडमिट कार्ड के टेंशन में छात्र

स्नातक सत्र 2021- 24 तथा सत्र 2022-25 के फाइनल इयर की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो जायेगी. गुरुवार को एडमिट कार्ड मिलना है. ऐसे में छात्रों को समय से एडमिट कार्ड प्राप्त करने के जल्दी में हैं. परीक्षा के महज एक दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होने से छात्रों की परेशानी बढ़ गयी है. बता दें कि परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. शहर के कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज तथा हथुआ के गोपेश्वर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां जिले के छह डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन