Gopalganj News : जादोपुर में भैंस के बच्चे की चोरी के आरोप में युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : जादोपुर में भैंस के बच्चे की चोरी के आरोप में युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव में भैंस के बच्चे की चोरी के आरोप को लेकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट व चाकू से हमला करने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव में भैंस के बच्चे की चोरी के आरोप को लेकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट व चाकू से हमला करने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक बगहा गांव के निवासी जोगिंदर यादव का पुत्र 21 वर्षीय बिकेश है. जानकारी के अनुसार, गांव के ही छोटे लाल यादव के पुत्र काली यादव ने बिकेश कुमार पर भैंस के बच्चे की चोरी का आरोप लगाया. इसी आरोप को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी. आरोप है कि काली यादव ने गुस्से में आकर बिकेश पर चाकू से हमला कर दिया. इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. पीड़ित परिवार ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन