Gopalganj News : गोपालगंज के सासामुसा रेलवे स्टेशन पर पिता का इलाज कराने आयी युवती के साथ गैंगरेप, एक आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News  : गोपालगंज के सासामुसा रेलवे स्टेशन पर पिता का इलाज कराने आयी युवती के साथ गैंगरेप, एक आरोपित गिरफ्तार

Gopalganj News : सासामुसा (गोपालगंज). कुचायकोट थाने के सासामुसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह चार बजे यूपी की एक युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

सासामुसा (गोपालगंज). कुचायकोट थाने के सासामुसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह चार बजे यूपी की एक युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित युवती यूपी के कुशीनगर से अपने पिता का इलाज कराने आयी थी. पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपित सासामुसा के अभिषेक बिंद को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दो आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. घटनास्थल पर पहुंच कर एसपी अवधेश दीक्षित व एसडीपीओ प्रांजल के अलावे एफएसएल टीम ने भी जांच की.

ट्रेन छूट जाने की वजह से स्टेशन पर रुक गये थे बाप और बेटी

बताया जाता है कि कुशीनगर की रहनेवाली युवती के पैरालाइसिस अटैक से दिव्यांग हुए पिता का इलाज करने के लिए गोपालगंज के श्यामपुर आयी थी. इलाज के बाद रविवार की रात वह पिता को लेकर लौटने के लिए सासामुसा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, लेकिन ट्रेन छूट गयी. इससे वह पिता के साथ स्टेशन पर ही रुक गयी. सोमवार की अहले सुबह चार बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के चापाकल पर पानी भरने के लिए गयी, जहां तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन मुंह दाब कर सुनसान जगह पर लेकर गये. वहां तीनों ने गैंगरेप किया. वारदात के बाद तीनों युवक फरार हो गये.

गिरफ्तार आरोपित से पुलिस कर रही पूछताछ

वहीं, युवती शोर मचाती हुई रोने लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और जीआरपी को दी. कुचायकोट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़िता की निशानदेही के आधार पर एक आरोपित को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ चल रही है. वहीं, पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद से लोग आक्रोशित हैं और आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है. स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन