गोपालगंज में इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, शादी के छह माह बाद प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इंस्टाग्राम पर बनी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. एक नवविवाहिता शादी के महज छह महीने बाद अपने पुराने प्रेमी के साथ घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई.
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे और फुलवरिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने के दौरान हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. परिजनों ने युवती की शादी एक ट्रक चालक से करा दी, लेकिन शादी के महज छह महीने बाद ही नवविवाहिता अपने पुराने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई. पति ने पत्नी पर जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए भोरे थाने में आवेदन दिया है.
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, परिजनों ने करा दी शादी
जानकारी के अनुसार, नेहा नाम की युवती को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था. इसी दौरान उसकी पहचान कृष्णा नामक युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर सामाजिक बदनामी की आशंका से युवती की शादी एक ट्रक चालक से करा दी गई.
इलाज का बहाना बनाकर घर से निकली
बताया जाता है कि शादी के शुरुआती कुछ महीने सामान्य रहे. रविवार को नवविवाहिता इलाज कराने की बात कहकर भोरे बाजार के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह अपने पुराने प्रेमी के साथ चली गई है.
जेवर और नकदी लेकर जाने का आरोप
पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी में मिले सोने-चांदी के जेवरात और घर में रखी नकदी भी अपने साथ ले गई है. घटना के बाद पति और उसके परिजन काफी परेशान हैं तथा न्याय की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने शुरू की जांच
भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित पति की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. दोनों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना
घटना के बाद मायके और ससुराल दोनों पक्षों में हलचल मच गई है. सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुए प्रेम संबंध और उसके बाद विवाह के छह महीने के भीतर पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने की घटना पूरे भोरे और फुलवरिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










