गोपालगंज की अनोखी बनीं 'मिस फ्रेशर', शिलांग के आयुर्वेद संस्थान में बढ़ाया जिले का मान

मंच पर मौजूद मिस फ्रेशर अनोखी | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज की बेटी अनोखी ने शिलांग में आयोजित नवोदित छात्र अभिनंदन समारोह में 'मिस फ्रेशर' का प्रतिष्ठित खिताब जीता है. उनकी इस उपलब्धि ने परिवार और जिलेवासियों को गौरवान्वित किया है.
Gopalganj News: मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी (एनईआईएएच) में आयोजित नवोदित छात्र अभिनंदन समारोह-2026 में गोपालगंज की बेटी अनोखी ने 'मिस फ्रेशर' का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है.
मंच पर प्रतिभा का दिखाया दम
कुचायकोट प्रखंड के पुरखास गांव निवासी पत्रकार कृष्ण मुरारी पांडेय एवं निजी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी की पुत्री अनोखी वर्तमान में संस्थान में बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा हैं. समारोह में देशभर से आए नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के बीच उन्होंने अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली मंच प्रस्तुति और सांस्कृतिक प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया.
मुकुट पहनते ही गूंज उठा सभागार
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद जब अनोखी को 'मिस फ्रेशर' का ताज और सम्मान-पत्र प्रदान किया गया, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि की सराहना की.
परिवार में खुशी का माहौल
अनोखी की इस सफलता पर उनके पिता कृष्ण मुरारी पांडेय, माता रीता कुमारी, भाई आयुष, नाना मदन दुबे तथा शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. परिजनों ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिणाम है तथा इससे जिले की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










