कुचायकोट में मोदी जिंदाबाद का नारा लगाने पर मारपीट, चार युवक गंभीर रूप से घायल

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 16 Nov 2025 5:56 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के नया टोला में रविवार को राजनीतिक नारेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के नया टोला में रविवार को राजनीतिक नारेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इसमें एक पक्ष से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल कुचायकोट थाने के नया टोला गांव के निवासी रवि कुमार साह ,सुजीत कुमार साह ,अभिनाश कुमार साह तथा अरुण कुमार साह बताये गये हैं. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार मामला तब शुरू हुआ, जब कुछ युवकों ने भाजपा की जीत की खुशी पर मिठाई एक-दूसरे को खिलाने के बाद बीजेपी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे. इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष भड़क गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी व डंडे से मारपीट शुरू हो गयी. आरोप है कि जितेश यादव, पवन यादव, प्रह्लाद यादव, मृत्युंजय यादव, बबलू यादव और प्रकाश यादव ने मिलकर चारों युवकों पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि मारपीट राजनीतिक नारे को लेकर हुई है. पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन