दो पक्षों में मारपीट चार लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट चार लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज.नगर थाना क्षेत्र के मगुरहा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज.नगर थाना क्षेत्र के मगुरहा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. मारपीट में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों की पहचान मगुरहा गांव निवासी कलिंदर कुमार, छोटू कुमार, बलिंद्र कुमार और मालती देवी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि पुराने विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें ये चारों लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन