ePaper

gopalganj news : मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य को लेकर डीएम समेत चार पदाधिकारी होंगे सम्मानित

Updated at : 24 Jan 2026 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
gopalganj news : मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य को लेकर डीएम समेत चार पदाधिकारी होंगे सम्मानित

gopalganj news : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज प्रखंड व बूथ स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रमआंबेडकर भवन में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम, डीएम करेंगे उद्घाटनशहर में निकाली जायेगी रैली, जागरूक किये जायेंगे मतदाता

विज्ञापन

gopalganj news : गोपालगंज. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले से लेकर प्रखंड व बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

जबकि, निर्वाचन कार्यों के बेहतर प्रशासनिक समन्वय, पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए डीएम पवन कुमार सिन्हा समेत चार पदाधिकारियों को राज्यस्तरीय पुरस्कार से रविवार को पटना में सम्मानित किया जायेगा. इनमें जिले के तत्कालीन उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी, बरौली विस क्षेत्र, आयुक्त कुमार निशांत विवेक, उपनिर्वाचन पदाधिकारी डाॅ शशि प्रकाश राय, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बरौली मुकेश कुमार तथा उत्कृष्ट मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) के रूप में भोरे विस क्षेत्र के सत्यदेव कुमार शामिल हैं. आयोग के निर्देश पर जिले में कार्यक्रमों के आयोजन को अंतिम रूप देने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. मौके पर मतदाताओं को शपथ दिलायी जायेगी. मुख्य कार्यक्रम शहर के आंबेडकर भवन में आयोजित होगा. इसका डीएम पवन कुमार सिन्हा उद्घाटन करेंगे. मौके पर जिले के सभी 14 प्रखंडों में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जायेगा.

नये वोटरों को मिलेगा बैज

मतदाता दिवस पर सभी नवपंजीकृत निर्वाचकों के लिए बैज तैयार कर वितरित किया जायेगा. इस बैज पर निर्वाचक होने पर गर्व का स्लोगन अंकित रहेगा. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि मौके पर सभी नव पंजीकृत मतदाताओं के बीच त्रुटि रहित इपिक का भी वितरण किया जायेगा. इसके अलावा इस दिन के कार्यक्रमों के केंद्र बिंदु में महिलाएं होंगी. कार्यक्रम को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बेहतर तरीके से प्रचार-प्रसार करने तथा कार्यक्रम के लिए अभी से वातावरण निर्माण को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिया है.

मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली जायेगी रैली

मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जायेगी. जिला मुख्यालय पर प्रखंड कार्यालय गाेपालगंज परिसर से निकलने वाली जागरूकता रैली पुरानी चौक तथा अस्पताल चौक होते हुए आंबेडकर भवन तक पहुंचेगी. मतदाता जागरूकता रैली की वीडियोग्राफी करने का भी निर्देश जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन