बल्थरी चेक पोस्ट पर 30 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Author Manish Raj|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
उत्पाद थाने में गिरफ्तार तस्कर व जब्त विदेशी शराब की तस्वीर

उत्पाद थाने में गिरफ्तार तस्कर व जब्त विदेशी शराब की तस्वीर

Gopalganj News : गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने बल्थरी चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है. इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए एक मिनी कंटेनर से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है. इस दौरान तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर बढ़ाई गई थी निगरानी

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश सीमा से सटे मार्ग के जरिए शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है. सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने बल्थरी चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी और गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी.

मिनी कंटेनर से 1,271.52 लीटर विदेशी शराब बरामद

जांच के दौरान एक संदिग्ध मिनी कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कंटेनर में छिपाकर रखी गई कुल 1,271.52 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है.

खगड़िया के तीन आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र निवासी मोहन कुमार, निरंजन कुमार सिंह और विकास कुमार शर्मा के रूप में हुई है.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Also Read : 'जल जीवन हरियाली महोत्सव' की शुरुआत, 15 दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य


विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन