कटेया में पिता-पुत्र से मारपीट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
कटेया में पिता-पुत्र से मारपीट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पंचदेवरी गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पंचदेवरी गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में पीड़ित ज्योतिष प्रसाद जायसवाल ने बताया कि वे अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान उनके पट्टीदार विक्की कुमार जायसवाल सहित पांच लोग लाठी-डंडा और चाकू-तलवार लेकर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया. हमले में उन्हें कनपटी में गंभीर चोट आयी और खून बहने लगा. शोर सुनकर उनका पुत्र प्रदीप कुमार जायसवाल बचाने आया, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. आरोप है कि मारपीट के दौरान सोने की चेन भी छीन ली गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन