करसघाट में भारत शुगर मिल्स की किसान गोष्ठी में गन्ने की खेती पर जोर

Updated:
विज्ञापन
करसघाट में भारत शुगर मिल्स की किसान गोष्ठी में गन्ने की खेती पर जोर

सिधवलिया. प्रखंड के करसघाट में भारत शुगर मिल्स सिधवलिया की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिधवलिया. प्रखंड के करसघाट में भारत शुगर मिल्स सिधवलिया की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने उपस्थित किसानों को गन्ने की खेती के लिए प्रेरित किया. उन्होंने फसल सुरक्षा, गहरी जुताई, ट्रेंच विधि से बोआई, मशीनीकरण, गन्ना बीज के सुरक्षित चयन तथा खूंटी प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी. साथ ही किसानों को मिल द्वारा उपलब्ध करायी जा रहीं सुविधाओं से भी अवगत कराया. वरीय ईख प्रबंधक पुनीत चौहान ने गन्ने की खेती में लागत कम कर दोगुनी आय कैसे प्राप्त की जा सकती है. इस पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया. वहीं स्थानीय मुखिया मुन्ना कुंवर ने किसानों से गन्ने की खेती अपनाकर आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की. गोष्ठी में उपस्थित किसानों ने गन्ने की खेती की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय गन्ना विकास अधिकारी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे.

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन